HomeLocalउधम सिंह नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए होंगे रवाना

उधम सिंह नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए होंगे रवाना

Date:

रुद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि 30 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने वाली कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली” ऐतिहासिक बनेगी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर सहित पूरे जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए देहरादून कूच करेंगे।

मीडिया से बातचीत में गावा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड, देहरादून में जुटेंगे, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी प्रदीप सिंह, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रैली को संबोधित करेंगे।

गावा ने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जन आक्रोश का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। रुद्रपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के देहरादून पहुंचने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गावा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक सफल बनाएं।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...