Saturday, January 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा के अस्पताल पर किया हवाई हमला, युद्ध में मारे गए लोगों...

गाजा के अस्पताल पर किया हवाई हमला, युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या 51,000 से अधिक

Date:

TN9 गाजा: गाजा पट्टी में कुवैत निर्मित ‘फील्ड अस्पताल’ के उत्तरी द्वार पर मंगलवार को इजराइली हवाई हमले में एक चिकित्सक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। मुवासी क्षेत्र में बने अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में सभी मरीज और चिकित्सक हैं। यह वह इलाका है जहां लाखों लोगों ने तम्बुओं से बने विशाल शिविरों में शरण ली हुई है।

इजराइली सेना ने इस हमले के संबंध में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। इजराइल ने गाजा के साथ 18 महीने से जारी युद्ध के दौरान अस्पतालों पर बमबारी की है और उसका आरोप है कि हमास के चरमपंथी अस्पतालों का इस्तेमाल छिपने के लिए करते हैं या उनका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों के रूप में करते हैं।

हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और उन्होंने इजराइल पर नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गाजा के स्वास्थ्य तंत्र के तबाह करने का आरोप लगाया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इजराइल के साथ युद्ध में मारे गए गाजा के लोगों की संख्या 51,000 से अधिक हो गई है।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis