TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गाजा के अस्पताल पर किया हवाई हमला, युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या 51,000 से अधिक

मुख्य समाचार: TN9 गाजा: गाजा पट्टी में कुवैत निर्मित ‘फील्ड अस्पताल’ के उत्तरी द्वार पर मंगलवार को इजराइली हवाई हमले में एक चिकित्सक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।
मुवासी क्षेत्र में बने अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 गाजा: गाजा पट्टी में कुवैत निर्मित ‘फील्ड अस्पताल’ के उत्तरी द्वार पर मंगलवार को इजराइली हवाई हमले में एक चिकित्सक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। मुवासी क्षेत्र में बने अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उन्होंने बताया कि घायलों में सभी मरीज और चिकित्सक हैं। यह वह इलाका है जहां लाखों लोगों ने तम्बुओं से बने विशाल शिविरों में शरण ली हुई है। इजराइली सेना ने इस हमले के संबंध में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। इजराइल ने गाजा के साथ 18 महीने
से जारी युद्ध के दौरान अस्पतालों पर बमबारी की है और उसका आरोप है कि हमास के चरमपंथी अस्पतालों का इस्तेमाल छिपने के लिए करते हैं या उनका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों के रूप में करते हैं। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और
उन्होंने इजराइल पर नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गाजा के स्वास्थ्य तंत्र के तबाह करने का आरोप लगाया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इजराइल के साथ युद्ध में मारे गए गाजा के लोगों की संख्या 51,000 से अधिक हो गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इजराइल के साथ युद्ध में मारे गए गाजा के लोगों की संख्या 51,000 से अधिक हो गई है।
  • हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और उन्होंने इजराइल पर नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गाजा के स्वास्थ्य तंत्र के तबाह करने का आरोप लगाया है।
  • इजराइल ने गाजा के साथ 18 महीने से जारी युद्ध के दौरान अस्पतालों पर बमबारी की है और उसका आरोप है कि हमास के चरमपंथी अस्पतालों का इस्तेमाल छिपने के लिए करते हैं या उनका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों के रूप में करते हैं।