HomeNationalहैदराबाद के चारमीनार इलाके में भीषण आग, 17 की मौत और कई...

हैदराबाद के चारमीनार इलाके में भीषण आग, 17 की मौत और कई घायल – राहत और बचाव कार्य जारी

Date:

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। गुलजार हाउस के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुबह-सुबह मचा हाहाकार
यह हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ, जब लोग नींद में थे। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 11 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज गर्मी के कारण इमारत में लगे सभी एसी चल रहे थे, जिससे वायरिंग गर्म हो गई। इसी दौरान वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

17 की मौत, 14 लोगों को किया गया रेस्क्यू
दमकल कर्मियों ने राहत कार्य के दौरान अब तक 14 लोगों को बाहर निकाला है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भीतर फंसे थे कई किरायेदार
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इमारत में करीब 30 से अधिक लोग रहते थे, जिनमें ज्यादातर किरायेदार थे। अचानक लगी आग ने सभी को घेर लिया और भागने का मौका तक नहीं मिला।

जांच जारी, प्रशासन सतर्क
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव इलाज देने का आश्वासन दिया है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...