TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हैदराबाद के चारमीनार इलाके में भीषण आग, 17 की मौत और कई घायल – राहत और बचाव कार्य जारी

मुख्य समाचार: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया।
गुलजार हाउस के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
किच्छा (एजेंसी)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। गुलजार हाउस के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुबह-सुबह मचा हाहाकारयह हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ, जब लोग नींद में थे। आग की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 11 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंकाप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज गर्मी के कारण इमारत में लगे सभी एसी चल रहे थे, जिससे वायरिंग गर्म हो गई। इसी दौरान वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग
भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। 17 की मौत, 14 लोगों को किया गया रेस्क्यूदमकल कर्मियों ने राहत कार्य के दौरान अब तक 14 लोगों को बाहर निकाला है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही
है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भीतर फंसे थे कई किरायेदारस्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इमारत में करीब 30 से अधिक लोग रहते थे, जिनमें ज्यादातर किरायेदार थे। अचानक लगी आग ने सभी को घेर लिया और भागने का मौका तक नहीं मिला। जांच जारी, प्रशासन सतर्कफिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव इलाज देने का आश्वासन दिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • प्रशासन ने घायलों को हर संभव इलाज देने का आश्वासन दिया है।
  • घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
  • जांच जारी, प्रशासन सतर्कफिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है।