HomeNationalशक हुआ तो पत्नी बनी जासूस, फेक ID से पति को रेस्टोरेंट...

शक हुआ तो पत्नी बनी जासूस, फेक ID से पति को रेस्टोरेंट में पकड़ा रंगे हाथ

Date:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने सोशल मीडिया की मदद से अपने पति की सच्चाई उजागर की। यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय महिला की शादी 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक अतुल (बदला हुआ नाम) से हुई थी।

पति की हरकतों से हुआ शक

शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी को अतुल की आदतें संदिग्ध लगने लगीं। वह घंटों फोन पर बात करता, कॉल करने बाहर चला जाता और उसका मोबाइल हमेशा लॉक रहता था। देर रात तक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक्टिव रहना, और घर से ज्यादा समय बाहर बिताना पत्नी को खटकने लगा। जब उसने सवाल किए तो जवाब मिला कि ये सब “काम” से जुड़ा है।

फर्जी प्रोफाइल बनाकर जाल बिछाया

पति के व्यवहार से परेशान होकर पत्नी ने खुद ही सच्चाई जानने की ठान ली। उसने अपनी बहन के नाम पर नया सिम खरीदा और एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसमें एक खूबसूरत लड़की की डीपी लगाई। उसने उस प्रोफाइल से अपने पति को रिक्वेस्ट भेजी जिसे अतुल ने तुरंत स्वीकार कर लिया और घंटों की चैटिंग शुरू हो गई।

करीब दो महीने तक अतुल और फेक प्रोफाइल के जरिए बनी “गर्लफ्रेंड” के बीच बातचीत होती रही। उसे यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह जिससे दिल की बातें कर रहा है, वह उसकी पत्नी ही है।

रेस्टोरेंट में बुलाया, सच्चाई सामने आई

बातचीत का स्तर बढ़ने पर पत्नी ने फेक ID से पति को रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। तय समय पर जब अतुल वहां पहुंचा और सामने अपनी पत्नी को देखा, तो वह सन्न रह गया। पहले तो वह बहाना बनाते हुए बोला कि वह किसी क्लाइंट से मिलने आया है, लेकिन जब पत्नी ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट दिखाए, तो उसका झूठ पकड़ा गया।

मामला थाने पहुंचा, काउंसलिंग से सुलझा

गुस्से में पत्नी सीधे महिला थाने पहुंची और पति पर धोखेबाजी व शादीशुदा होते हुए खुद को सिंगल बताकर दूसरी लड़कियों से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाया। पति ने भी मानसिक तनाव का हवाला देते हुए अलग होने की बात कही।

मामला महिला परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां काउंसलर महेन्द्र शुक्ला की काउंसलिंग के बाद पति ने अपनी गलती मानी और दोबारा ऐसा न करने का वादा किया। पत्नी की समझदारी और पुलिस की पहल से अंततः यह रिश्ता टूटने से बच गया और दोनों साथ घर लौट आए।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...