HomeUdhamSinghNagarराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन,...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन, किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि सैनी मेडल से सम्मानित

Date:

रुद्रपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक उत्तराखंड कृष्ण कुमार वी.के. ने परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

May be an image of text

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि सैनी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा।

May be an image of text

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, अनुशासन बनाए रखने के निर्देश

परेड के बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

May be an image of one or more people and text

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जनसेवा और कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।