TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन, किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि सैनी मेडल से सम्मानित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक उत्तराखंड कृष्ण कुमार वी.के. ने परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गईं और उन्हें अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में किच्छा कोतवाली प्रभारी रवि सैनी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल
देकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, अनुशासन बनाए रखने के निर्देश परेड के बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता,
अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जनसेवा और कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जनसेवा और कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।