Homeदिल्लीदिल्ली: शादी का झांसा देकर कई महिला कांस्टेबलों से 24 लाख की...

दिल्ली: शादी का झांसा देकर कई महिला कांस्टेबलों से 24 लाख की ठगी का आरोप, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली में शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मियों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय विक्रांत तोमर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला कांस्टेबल एक ही बैच की बताई जा रही हैं। इनमें से कई महिलाओं ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

आरोपी विक्रांत तोमर...- India TV Hindi

इंस्टाग्राम पर खुद को बताता था अमीर कारोबारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर कारोबारी के रूप में पेश करता था। महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो दिखाकर वह महिला कांस्टेबलों को प्रभावित करता था। इसके बाद शादी का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से उनसे पैसे लेने का आरोप है।

इस मामले में करोल बाग थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल से 24 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी की भूमिका और अन्य पीड़ितों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

लिव-इन पार्टनर की बैचमेट्स को बनाता था निशाना

जांच के मुताबिक, आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है। आरोप है कि वह अपनी पार्टनर की बैचमेट्स की जानकारी जुटाकर उन्हें निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक करीब 20 महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसा चुका है।

किराये की लग्जरी कारों से बनाता था रौब

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए आठ घंटे के लिए महंगी कारें किराये पर लेता था। वह अलग-अलग महिलाओं को कार में घुमाकर खुद को संपन्न कारोबारी बताता था। आरोप है कि कई बार वह एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घुमाने के खर्च के नाम पर भी पैसे वसूलता था।

पहले से दर्ज हैं ठगी के पांच मामले

पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम के लेन-देन में वनएक्स बेटिंग ऐप के अकाउंट का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पहले से इस तरह की ठगी के पांच एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें मायापुरी, हरिनगर, इंद्रपुरी और पूर्वी जिला साइबर पुलिस थाने से जुड़े मामले शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी इसी साल जून में जमानत पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल मध्य जिला साइबर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Latest stories

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के ताबड़तोड़ खुलासे, CBI जांच को लेकर कर दी बड़ी मांग…

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित...