HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में बढ़ी डॉक्टरों की संख्या, 5 नए फैकल्टी ने...

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में बढ़ी डॉक्टरों की संख्या, 5 नए फैकल्टी ने संभाला कार्यभार

Date:

रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में लंबे समय से चल रही फैकल्टी की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हुआ है। शासन स्तर से नियुक्त चार असिस्टेंट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजिडेंट ने मेडिकल कॉलेज में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नए डॉक्टरों की तैनाती से अस्पताल में मरीजों के उपचार के साथ-साथ मेडिकल छात्रों की पढ़ाई को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि डॉ. कौशल पांडे को एनेस्थीसिया विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. सोनाली थॉमस को एनाटॉमी, डॉ. कुणाल शर्मा को फार्माकोलॉजी और डॉ. दीपांकर नायल को सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिली है।

इसके अलावा डॉ. मोहम्मद आमिर खान ने जनरल मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला है।

ऑपरेशन और मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद

मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों की तैनाती से एनेस्थीसिया और सर्जरी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे ऑपरेशन की क्षमता बढ़ाने के साथ जटिल सर्जरी के लिए भी बेहतर व्यवस्था तैयार करने में मदद मिलेगी।

जनरल मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति से इमरजेंसी और वार्ड में मरीजों की निगरानी और उपचार व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इससे चिकित्सकीय सेवाओं पर काम का दबाव भी कम हो सकता है।

MBBS छात्रों की पढ़ाई भी होगी मजबूत

एनाटॉमी और फार्माकोलॉजी विभाग में नए असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती का सीधा लाभ एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई को मिलेगा। फैकल्टी बढ़ने से इन विषयों की कक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां अधिक सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।

मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों की नियुक्ति से एक ओर जहां मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के निर्धारित मानकों को पूरा करने की दिशा में भी कॉलेज को मजबूती मिलेगी।

Latest stories

पत्नी को वीडियो कॉल… फिर जवान ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने बरामद किया शव

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा...

पंतनगर में 120वें किसान मेले की तैयारियां जोरों पर, कुलपति ने लिया जायजा

पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर...