HomeUttarakhandदिल्ली में आज कोर कमेटी की अहम बैठक, BJP की चुनाव तैयारियां...

दिल्ली में आज कोर कमेटी की अहम बैठक, BJP की चुनाव तैयारियां होंगी तेज, सीएम धामी भी होंगे शामिल

Date:

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने पर मंथन किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Uttarakhand CM Dhami announces multipurpose camps for public welfare

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, चुनावी अभियान की रूपरेखा तैयार करने तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर रहेगा।

कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा की संगठनात्मक बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें विस्तारक योजना को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने और मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

वहीं, भाजपा ने जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पार्टी के पांचों लोकसभा सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

युवाओं को साधने के लिए भाजपा का ‘युवा संवाद’ अभियान भी प्रदेशभर में जारी है। पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने और उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा का मानना है कि संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। ऐसे में दिल्ली में होने वाली यह बैठक उत्तराखंड चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: कुमाऊं कमिश्नर और नैनीताल विधायक सरिता आर्या को SIR का नोटिस, जानिए कारण

नैनीताल: उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे...