HomeUttarakhandचीनी मिल कर्मचारियों के वेतन कटौती का मुद्दा पहुंचा सीएम धामी के...

चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन कटौती का मुद्दा पहुंचा सीएम धामी के दरबार, राजेश शुक्ला समेत प्रतिनिधिमंडल ने उठाई आवाज

Date:

देहरादून। उत्तराखंड की समस्त चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और वेतन कटौती के मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और शीघ्र समाधान की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बाजपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार तथा जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल शामिल रहे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन में 38 से 45 प्रतिशत तक की कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वेतन में भारी कटौती के कारण हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए सरकार को इस विषय पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों के कर्मचारी लंबे समय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं का न्यायोचित समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हित में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने का आग्रह किया।

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो वर्तमान में वित्त एवं श्रम विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समय देने और कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि राज्य सरकार जल्द ही चीनी मिल कर्मचारियों के हित में ठोस और सकारात्मक निर्णय लेगी।

Latest stories

सिक्किम टनल हादसा: चमोली के होनहार इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, गांव में शोक की लहर

चमोली/गंगटोक: सिक्किम में एनएचपीसी (NHPC) की टनल परियोजना के...

दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत! उत्तराखंड समेत 4 राज्यों को जोड़ने की मेगा तैयारी

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड के लिए परिवहन के क्षेत्र में एक...