HomeNationalमहंगाई का नया झटका! FMCG कंपनियों की बढ़ी टेंशन, साबुन-तेल से लेकर...

महंगाई का नया झटका! FMCG कंपनियों की बढ़ी टेंशन, साबुन-तेल से लेकर रोजमर्रा का सामान हो सकता है महंगा, कच्चे माल की कीमतों में बड़ा उछाल

Date:

नई दिल्ली: देश में रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं आने वाले समय में महंगी हो सकती हैं। प्रमुख फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) और कंज्यूमर स्टेपल्स कंपनियां इन दिनों कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और कमजोर होते रुपये के कारण लागत के भारी दबाव का सामना कर रही हैं। यस सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में कच्चे माल का महंगाई सूचकांक (Raw Material Inflation Index) सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत बढ़ गया, जो अप्रैल में 9.7 प्रतिशत था। वहीं, महीने-दर-महीने आधार पर भी अप्रैल में 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मई में इसमें 2.3 प्रतिशत का और इजाफा दर्ज किया गया।

बच्चों के डायपर से लेकर टूथब्रथ, केचप, शैम्पू, साबुन और किन चीजों के दाम  हुए कितने कम, यहां देखें लिस्ट

रिपोर्ट, मई 2026 तक के थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट का सीधा असर FMCG कंपनियों के मुनाफे पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई मुश्किलें

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में सालाना आधार पर 58 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 32.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मध्य पूर्व में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के कारण तेल की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला।

हालांकि जून में युद्धविराम के बाद कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन तेल आधारित पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स में इस्तेमाल होने वाले एल्किल बेंजीन जैसे कच्चे माल की कीमतें भी 12.4 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं।

खाद्य तेलों की महंगाई भी बनी बड़ी चुनौती

खाद्य तेलों की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पाम ऑयल की कीमतें सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसकी बड़ी वजह इंडोनेशिया द्वारा जुलाई 2026 से लागू किया जा रहा B50 बायोडीजल कार्यक्रम है, जिससे पाम ऑयल की वैश्विक मांग बढ़ गई है।

इसके अलावा मुंबई बाजार में रिफाइंड सोयाबीन तेल की कीमतों में भी 20.7 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों की लागत और बढ़ गई है।

चाय और दूध महंगे, कोको और कोपरा में राहत

कृषि आधारित कच्चे माल में मिश्रित रुख देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम और सीमित आपूर्ति के कारण चायपत्ती की थोक कीमतों में 3.8 प्रतिशत और दूध की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हालांकि, बेहतर उत्पादन और आपूर्ति के चलते कोपरा की कीमतों में 25.8 प्रतिशत और कोको की कीमतों में 54.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

कमजोर रुपये ने बढ़ाई कंपनियों की लागत

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों के साथ-साथ भारतीय रुपये की कमजोरी ने भी कंपनियों की लागत बढ़ा दी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत कमजोर होकर 95 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है।

इसका असर आयातित कच्चे माल—जैसे पाम ऑयल, क्रूड ऑयल डेरिवेटिव और स्पेशलिटी केमिकल्स—पर साफ दिखाई दे रहा है। कंपनियों को अब एक ही कच्चे माल के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है सीधा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे माल की कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी लंबे समय तक बनी रहती है, तो FMCG कंपनियां लागत का बोझ कम करने के लिए उत्पादों की कीमतें बढ़ा सकती हैं या फिर पैकेट का वजन घटाकर (श्रिंकफ्लेशन) बाजार में उतार सकती हैं।

ऐसे में आने वाले महीनों में साबुन, शैंपू, खाद्य तेल, पैक्ड फूड, डिटर्जेंट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...