HomeUttarakhandबदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

Date:

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के मूल्यागांव के पास उस समय हुआ, जब कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक बस और सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9:05 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी वाहन की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि बुलेट बाइक बस के अगले हिस्से से टकराकर उसका बोनट तोड़ते हुए उसमें फंस गई। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर का मामला माना जा रहा है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...