HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर: महापौर विकास शर्मा की मौजूदगी में महिला मोर्चा का बड़ा आयोजन,...

रुद्रपुर: महापौर विकास शर्मा की मौजूदगी में महिला मोर्चा का बड़ा आयोजन, ‘कम तेल–स्वस्थ जीवन’ अभियान से लोगों को किया जागरूक

Date:

रुद्रपुर: नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा की प्रेरणा और प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर शहर में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रुद्रपुर सिटी क्लब में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा बिना तेल एवं कम तेल से बने व्यंजनों के सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

May be an image of one or more people, people smiling and wedding

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ खान-पान, पोषण और खाद्य तेल के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। इस जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती विजया लक्ष्मी चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नीतू सक्सैना, जिला महामंत्री प्रीति धीर, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, अर्चना राय, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत सहित सैकड़ों मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No photo description available.

महापौर विकास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला मोर्चा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

May be an image of one or more people and people smiling

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की समस्त मातृशक्ति एवं बहनों को बधाई देते हुए उनके योगदान को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय बताया गया।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...