HomeUttarakhandनैनीताल कार हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक ही परिवार...

नैनीताल कार हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक ही परिवार के 4 लोग और ड्राइवर की मौत

Date:

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार भवाली स्थित ढैला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत की प्रशासन ने पुष्टि की है। मृतक पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन संचालित करने वाले एक व्यक्ति ने कार को खाई में गिरते हुए देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग 19 मई को नैनीताल घूमने पहुंचे थे और 21 मई को भवाली गांव में अपने एक परिचित के घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतकों में पिता, मां, बेटा, बेटी और कार चालक शामिल हैं।

नैनीताल के सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, कार लखनऊ नंबर की है और सवार लोग मूल रूप से उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के रहने वाले थे, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहे थे। हादसे में दो मृतकों की उम्र 45 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जबकि दो बच्चे 12 और 19 साल के थे। ड्राइवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest stories

सिम खरीदते वक्त सावधान रहें, कहीं आपसे तो नहीं लिए जा रहे कई बार फिंगरप्रिंट?

हैदराबाद: हैदराबाद सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम...

Dehradun Hospital Fire: AC फटने से मचा हड़कंप, मरीजों में दहशत का माहौल

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र स्थित...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति और भारतीय सेना के प्रतिष्ठित...