बाजपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने बताया कि विधानसभा बाजपुर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल जैतपुर-कुंडेश्वरी आईआईएम संपर्क मार्ग का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अब अत्यंत सुंदर, व्यवस्थित और आवागमन के लिए सुगम हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

राजेश कुमार ने जानकारी दी कि जैतपुर चौराहे, जिसे शहीद अमित सिंह नेगी मार्ग के नाम से जाना जाता है, का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है, जो अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके अलावा जैतपुर ग्राम सभा में 700 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ निर्माण कार्य भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुंडेश्वरी ग्राम सभा के पूरे आबादी क्षेत्र में करीब 1.50 किलोमीटर लंबाई और 1.5 मीटर चौड़ाई के मार्ग के सौंदर्यीकरण और चौराहा निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
भाजपा नेता ने इन विकास कार्यों के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।





