HomeUttarakhandशक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के...

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

Date:

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बैगुल नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास किया। निर्मल नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹11.40 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर लंबे RCC पुल की आधारशिला रखी गई।May be an image of ‎one or more people, temple and ‎text that says "‎na6л शक्तिफाम का सडकुल 버 ما पाला מג CO कार्यक्रम ग्राम निर्मल नगर भाजपा मण्डल शक्तिफार्म मे पधारने पर हारदिक ጋበ ARNS‎"‎‎

यह पुल राजनगर और निर्मल नगर को सीधे सिसौना से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है।

इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई दिशा है। इससे किसानों, मजदूरों, युवाओं और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल तक पहुंच आसान होगी।

May be an image of dais and text that says "शक्तीफार्म को सिडकुल से जोड़ने व कार्यक्रम ग्राम निर्मल ल शक्तिफार्म मे हार्दिक नार्दिक 31 一 ज. भा. पा. शक्तिफार्म"

उन्होंने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

May be an image of one or more people, crowd and temple

सरकार ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है।

Latest stories

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...