TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

मुख्य समाचार: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बैगुल नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास किया।
निर्मल नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹11.40 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर लंबे RCC पुल की आधारशिला रखी गई।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बैगुल नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास किया। निर्मल नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹11.40 करोड़ की लागत से बनने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
वाले 150 मीटर लंबे RCC पुल की आधारशिला रखी गई। यह पुल राजनगर और निर्मल नगर को सीधे सिसौना से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है। इस अवसर
पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई दिशा है। इससे किसानों, मजदूरों, युवाओं और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादों
को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया। सरकार ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सरकार ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है।
  • कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया।
  • उन्होंने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।