पंतनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपते हुए आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। अब उन योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिलना किच्छा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि किच्छा-नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक शेष 8.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. Ambedkar की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
साथ ही किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह परियोजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।





