HomeNationalखटीमा में सीएम धामी का जलाभिषेक, वनखंडी महादेव मंदिर को लेकर बड़ा...

खटीमा में सीएम धामी का जलाभिषेक, वनखंडी महादेव मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान; वकीलों की दी बड़ी सौगात

Date:

खटीमा। पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडवकालीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

CM DHAMI AT VANKHANDI TEMPLE

रविवार सुबह मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन और आस्था का केंद्र है। इसे भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस धार्मिक स्थल को प्रमुख तीर्थ के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम होगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस मंदिर में विशेष आस्था है और वे हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। सीमांत क्षेत्र के सबसे लंबे समय तक चलने वाले मेले का शुभारंभ भी वे यहीं से करते हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

वकीलों को मिली सौगात

खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए चैंबर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और अतिरिक्त चैंबर्स निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से अन्य चैंबर्स निर्माण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...