TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

खटीमा में सीएम धामी का जलाभिषेक, वनखंडी महादेव मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान; वकीलों की दी बड़ी सौगात

मुख्य समाचार: खटीमा।
पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडवकालीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा। पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडवकालीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। रविवार सुबह मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन और आस्था का केंद्र है। इसे भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस धार्मिक स्थल को प्रमुख तीर्थ के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम होगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।। भगवान शिव की
उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर (खटीमा) में देवाधिदेव महादेव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण विधि-विधान… pic.twitter.com/JhGpkanq1j — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 15, 2026 उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस मंदिर में विशेष आस्था है और वे हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। सीमांत क्षेत्र के सबसे लंबे समय तक चलने वाले मेले का शुभारंभ भी वे यहीं से करते हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास
कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। Live: सिविल कोर्ट परिसर, खटीमा में अधिवक्ताओं हेतु निर्मित चैंबर्स का उद्घाटन कार्यक्रम https://t.co/E8gz9z4uoZ — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 15, 2026 वकीलों को मिली सौगात खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए चैंबर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और अतिरिक्त चैंबर्स निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से अन्य चैंबर्स निर्माण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से अन्य चैंबर्स निर्माण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।
  • इस मौके पर खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और अतिरिक्त चैंबर्स निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग रखी।
  • Live: सिविल कोर्ट परिसर, खटीमा में अधिवक्ताओं हेतु निर्मित चैंबर्स का उद्घाटन कार्यक्रम https://t.co/E8gz9z4uoZ — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 15, 2026 वकीलों को मिली सौगात खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए चैंबर्स का लोकार्पण किया।