HomeNationalदिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई पर हमला, बड़े भाई-भाभी और...

दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई पर हमला, बड़े भाई-भाभी और मां पर जानलेवा हमला करने का आरोप, काटने पड़े दोनों हाथ

Date:

टिहरी गढ़वाल जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी ही जान गंवाने की नौबत आ गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसके चलते पीड़ित के दोनों हाथ काटने पड़े।

पुलिस के अनुसार, अंग्रेज सिंह (पुत्र स्व. गजे सिंह) का अपने परिवार के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसकी मां जेठी देवी और भाभी अंजलि देवी ने बड़े भाई पूरब सिंह को मुंबई से गांव बुलाया। पीड़ित का कहना है कि 20 दिसंबर की देर रात, गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं। इसके साथ ही उसके गले पर भी चाकू से हमला किया गया। घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में ही दर्द से तड़पता रहा। बाद में आरोपी भाई ही उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल में अत्यधिक चोट और संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को अंग्रेज सिंह के दोनों हाथ काटने पड़े। सोमवार को किसी तरह वह गांव पहुंचा और मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद घनसाली थाने में उसने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घनसाली थाने के एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...