HomeNational‘अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!’ वाले डायलॉग से मशहूर अभिनेता अच्युत...

‘अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!’ वाले डायलॉग से मशहूर अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Date:

फिल्म और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 18 अगस्त 2025 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में ही किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

achyut potdar

फिल्म और टीवी करियर

अच्युत पोतदार ने कई सुपरहिट फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। वह ‘3 इडियट्स’, ‘अर्ध सत्य’, ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज ‘वागले की दुनिया’, ‘भारत की खोज’, ‘माझा होशिल ना’, और ‘मिसेज तेंदुलकर’ में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Pravah (@star_pravah)

सेना और प्रोफेसर से अभिनेता तक का सफर

अच्युत पोतदार का जीवन बेहद प्रेरणादायक रहा। फिल्मों में आने से पहले वह मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर रहे। इसके बाद वह भारतीय सेना में भर्ती हुए और 1967 में कैप्टन की पोस्ट से रिटायर हुए

achyut potdar

इंडियन ऑयल में नौकरी और एक्टिंग का सफर

सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 साल तक इंडियन ऑयल में एक एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। इस दौरान वह थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे। 58 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग की ओर रुख किया। साल 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अच्युत पोतदार के निधन से इंडस्ट्री ने एक मंझा हुआ कलाकार खो दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई नामी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...