TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

‘अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!’ वाले डायलॉग से मशहूर अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुख्य समाचार: फिल्म और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 18 अगस्त 2025 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
उन्होंने मुंबई के ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
किच्छा (एजेंसी)। फिल्म और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 18 अगस्त 2025 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में ही किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और टीवी करियर अच्युत पोतदार ने कई सुपरहिट फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। वह ‘3 इडियट्स’, ‘अर्ध सत्य’, ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज ‘वागले की दुनिया’, ‘भारत की खोज’, ‘माझा होशिल ना’, और ‘मिसेज तेंदुलकर’ में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई।   View
this post on Instagram   A post shared by Star Pravah (@star_pravah) सेना और प्रोफेसर से अभिनेता तक का सफर अच्युत पोतदार का जीवन बेहद प्रेरणादायक रहा। फिल्मों में आने से पहले वह मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर रहे। इसके बाद वह भारतीय सेना में भर्ती हुए और 1967 में कैप्टन की पोस्ट से रिटायर हुए। इंडियन ऑयल में नौकरी और एक्टिंग का सफर सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 साल तक इंडियन
ऑयल में एक एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। इस दौरान वह थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे। 58 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग की ओर रुख किया। साल 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अच्युत पोतदार के निधन से इंडस्ट्री ने एक मंझा हुआ कलाकार खो दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई नामी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सोशल मीडिया पर फैंस और कई नामी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
  • अच्युत पोतदार के निधन से इंडस्ट्री ने एक मंझा हुआ कलाकार खो दिया है।
  • साल 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।