HomeNationalरुद्रपुर: अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के विरोध में भाकपा माले ने फूंका...

रुद्रपुर: अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के विरोध में भाकपा माले ने फूंका ट्रंप का पुतला

Date:

रुद्रपुर में भाकपा माले ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिकी फैसले का जोरदार विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजार चौक पर प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने का आरोप लगाया।

इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर टैरिफ लगाना भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ भारत की वैश्विक छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ललित मटियाली ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका भारत द्वारा रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने पर दंडात्मक शुल्क लगाता है, भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवासी बताकर उन्हें जंजीरों में जकड़कर वापस भेजता है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं देती।

भाकपा माले नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह भी अमेरिका से आने वाले सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाए और सख्त रुख अपनाए।

प्रदर्शन में अनीता अन्ना, उत्तम दास, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रीति मौर्य, अखिलेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...