HomeNationalचाची ने की भतीजे से लव मैरिज, चुपचाप सामने खड़ा रहा पति,...

चाची ने की भतीजे से लव मैरिज, चुपचाप सामने खड़ा रहा पति, बोली- अब जिंदगी उसी…

Date:

बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही गांव के रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से मंदिर में शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह विवाह महिला के पहले पति की मौजूदगी में हुआ। मामला सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव का है।

भतीजे से हुआ प्रेम, चाची ने रचा ली शादी

जानकारी के अनुसार, राजीवनगर पटना की रहने वाली आयुषी कुमारी की शादी वर्ष 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई। लेकिन शादी के कुछ साल बाद आयुषी का गांव के ही एक युवक सचिन दुबे से प्रेम संबंध बन गया। सचिन रिश्ते में उसका भतीजा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर मुलाकात होती थी और मोबाइल पर भी बातें चलती थीं, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

पति को छोड़ा, बेटी को ठुकराया, भतीजे संग भागकर रचाई शादी

15 जून को आयुषी ने अपने पति विशाल और बेटी को छोड़ दिया और सचिन के साथ घर से फरार हो गई। जब आयुषी नहीं मिली, तो विशाल दुबे ने सदर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आयुषी ने जमुई कोर्ट में विशाल से तलाक की अर्जी दी और बेटी को अपने पास रखने से इनकार कर दिया।

मंदिर में हुई शादी, दोनों परिवार थे मौजूद

शुक्रवार की देर शाम गांव के ही मंदिर में आयुषी ने सचिन से विवाह रचा लिया। शादी के समय दोनों पक्षों के परिजन और उसका पहला पति विशाल दुबे भी मौजूद थे। शादी के बाद आयुषी ने कहा, “अब सचिन ही मेरा सबकुछ है।”

पहला पति बोला – झूठे हैं आरोप, अब जिम्मेदारी उसकी है

सचिन ने कहा, “हम दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अब हमारे रिश्ते को नाम मिल गया है। मैं आयुषी को जीवनभर खुश रखूंगा।” वहीं, पहले पति विशाल दुबे ने कहा, “अगर आयुषी की खुशी इसी में है तो मैं उसे नहीं रोकूंगा, लेकिन उस पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उल्टा वह मेरी मां और बेटी से दुर्व्यवहार करती थी। अब से उसकी जिम्मेदारी सचिन की है।”

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...