HomeNational3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की...

3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की 5 बड़ी खासियतें

Date:

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 से FASTag का वार्षिक पास लागू किया जाएगा, जिससे केवल 3000 रुपये में पूरे साल 200 बार टोल फ्री यात्रा की जा सकेगी। यह सुविधा खासतौर पर गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए होगी।

क्या है यह नई योजना?

नितिन गडकरी के मुताबिक, अब निजी वाहन मालिक सालाना 3000 रुपये का FASTag पास बनवा सकेंगे, जिसकी वैधता एक साल की होगी। इस पास से 200 बार हाईवे टोल फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। योजना के तहत फिलहाल किराया या व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं किए गए हैं।

क्या होंगे फायदे?

  • टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइनों में कमी आएगी।

  • ट्रांजेक्शन डिजिटल तरीके से होगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।

  • वाहन मालिकों का वार्षिक खर्च काफी घटेगा।

  • टोल विवादों में भी कमी आएगी।

  • 60 किलोमीटर के दायरे में रोज सफर करने वालों को विशेष राहत।

रिचार्ज और पास कैसे मिलेगा?

इस वार्षिक पास को लेने के लिए आपको Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा आप NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट से भी यह पास खरीद सकेंगे। वहां एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पास के लिए आवेदन और भुगतान संभव होगा।

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • जिन लोगों का घर, दफ्तर या खेत हाईवे के पास हैं और जिन्हें रोज टोल पार करना होता है, उनके लिए यह योजना बेहद फायदेमंद है।

  • अब उन्हें हर दिन टोल देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि साल में 200 बार टोल फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।

क्या सभी के लिए जरूरी होगा यह पास?

इस बारे में अभी तक स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि यह वैकल्पिक सुविधा होगी, यानी जिसे इसकी ज़रूरत हो वही पास बनवाए। जिन वाहन मालिकों का वार्षिक टोल खर्च 3000 रुपये से कम है, वे चाहे तो पुरानी प्रणाली के तहत भी FASTag का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...