TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की 5 बड़ी खासियतें

मुख्य समाचार: नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 से FASTag का वार्षिक पास लागू किया जाएगा, जिससे केवल 3000 रुपये में पूरे साल 200 बार टोल फ्री यात्रा की जा सकेगी।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 से FASTag का वार्षिक पास लागू किया जाएगा, जिससे केवल 3000 रुपये में पूरे साल 200 बार टोल फ्री यात्रा की जा सकेगी। यह सुविधा खासतौर पर गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए होगी। क्या है यह नई योजना? नितिन गडकरी के मुताबिक, अब निजी वाहन मालिक सालाना 3000 रुपये का FASTag पास
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बनवा सकेंगे, जिसकी वैधता एक साल की होगी। इस पास से 200 बार हाईवे टोल फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। योजना के तहत फिलहाल किराया या व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं किए गए हैं। क्या होंगे फायदे? टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइनों में कमी आएगी। ट्रांजेक्शन डिजिटल तरीके से होगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। वाहन मालिकों का वार्षिक खर्च काफी घटेगा। टोल विवादों में भी कमी आएगी। 60 किलोमीटर के दायरे में रोज सफर करने वालों को विशेष राहत। रिचार्ज और पास कैसे मिलेगा? इस वार्षिक पास को लेने के लिए आपको
Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा आप NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट से भी यह पास खरीद सकेंगे। वहां एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पास के लिए आवेदन और भुगतान संभव होगा। Important Announcement 📢 🔹In a transformative step towards hassle-free highway travel, we are introducing a FASTag-based Annual Pass priced at ₹3,000, effective from 15th August 2025. Valid for one year from the date of activation or up to 200 trips—whichever comes… — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025 किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा? जिन लोगों का घर,
दफ्तर या खेत हाईवे के पास हैं और जिन्हें रोज टोल पार करना होता है, उनके लिए यह योजना बेहद फायदेमंद है। अब उन्हें हर दिन टोल देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि साल में 200 बार टोल फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। क्या सभी के लिए जरूरी होगा यह पास? इस बारे में अभी तक स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि यह वैकल्पिक सुविधा होगी, यानी जिसे इसकी ज़रूरत हो वही पास बनवाए। जिन वाहन मालिकों का वार्षिक टोल खर्च 3000 रुपये से कम है, वे चाहे तो पुरानी प्रणाली के तहत भी FASTag का इस्तेमाल कर सकते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जिन वाहन मालिकों का वार्षिक टोल खर्च 3000 रुपये से कम है, वे चाहे तो पुरानी प्रणाली के तहत भी FASTag का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लेकिन माना जा रहा है कि यह वैकल्पिक सुविधा होगी, यानी जिसे इसकी ज़रूरत हो वही पास बनवाए।
  • क्या सभी के लिए जरूरी होगा यह पास? इस बारे में अभी तक स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं।