Homeउत्तर प्रदेशटोल पर फंसीं सपा सांसद, हुई नोंकझोंक: मैनेजर यहां नहीं आएंगे, परेशानी...

टोल पर फंसीं सपा सांसद, हुई नोंकझोंक: मैनेजर यहां नहीं आएंगे, परेशानी है तो ऑफिस में जाकर मिलो

Date:

TN9 मुरादाबाद: मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा की कार रविवार देर शाम छिजरासी टोल की वीवीआईपी लेन नंबर 9 से गुजरने के दौरान उनसे अभद्रता हो गई। सांसद की कार के आगे एक अन्य कार के चालक से टोल शुल्क को लेकर कर्मियों की बहस हो रही थी। ऐसे में सांसद की कार 10 से 12  मिनट तक जाम में फंसी रही। सुरक्षा कर्मियों के समझाने के प्रयास करने पर टोलकर्मियों ने अभद्रता की। हालांकि टोल मैनेजमेंट ने इस प्रकार की किसी घटना से इनकार किया है।

लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन नहीं मिली जाने की जगह
मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा रविवार को दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी कार वीवीआईपी लेन से होकर निकल रही थी। लेकिन वीवीआईपी लेन में भी वाहनों की भरमार थी और जाम लगा हुआ था। टोल बूथ पर उनके आगे चल रहे अन्य वाहन की टोल शुल्क को लेकर बूथ पर तैनात कर्मचारी से बहस होने लगी। इस दौरान सांसद की कार उसके पीछे फंसी रही और लगातार सायरन बजाती रही।

टोल मैनेजर को बुलाने को कहा तो- कर्मी बोला- ऑफिस में जाकर मिलो
काफी देर फंसे रहने के बाद सांसद ने अपने सुरक्षा कर्मी को टोल बूथ पर भेजा। लेकिन सांसद के कार में होने की जानकारी देने के बावजूद बूथ पर तैनात कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी से भी बदसलूकी शुरू कर दी। इस पर टोल मैनेजर को बुलाने का आग्रह किया गया। कर्मचारी ने कहा कि वह यहां पर नहीं आएंगे, आपको परेशानी है तो उनके ऑफिस में जाकर मिलो। इसको लेकर काफी नोंकझोंक हुई। जाम खुलने के बाद ही वे यहां से रवाना हुईं।
सांसद बोलीं- करूंगी शिकायत
सांसद रुचि वीरा का कहना है कि वे इसके खिलाफ सोमवार को एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्री से शिकायत करेंगी। वहीं टोल प्रबंधन ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...