TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

टोल पर फंसीं सपा सांसद, हुई नोंकझोंक: मैनेजर यहां नहीं आएंगे, परेशानी है तो ऑफिस में जाकर मिलो

मुख्य समाचार: TN9 मुरादाबाद: मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा की कार रविवार देर शाम छिजरासी टोल की वीवीआईपी लेन नंबर 9 से गुजरने के दौरान उनसे अभद्रता हो गई।
सांसद की कार के आगे एक अन्य कार के चालक से टोल शुल्क को लेकर कर्मियों की बहस हो रही थी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मुरादाबाद: मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा की कार रविवार देर शाम छिजरासी टोल की वीवीआईपी लेन नंबर 9 से गुजरने के दौरान उनसे अभद्रता हो गई। सांसद की कार के आगे एक अन्य कार के चालक से टोल शुल्क को लेकर कर्मियों की बहस हो रही थी। ऐसे में सांसद की कार 10 से 12 मिनट तक जाम में फंसी रही। सुरक्षा कर्मियों के समझाने के प्रयास
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करने पर टोलकर्मियों ने अभद्रता की। हालांकि टोल मैनेजमेंट ने इस प्रकार की किसी घटना से इनकार किया है। लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन नहीं मिली जाने की जगह मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा रविवार को दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी कार वीवीआईपी लेन से होकर निकल रही थी। लेकिन वीवीआईपी लेन में भी वाहनों की भरमार थी और जाम लगा हुआ था। टोल बूथ पर उनके आगे चल
रहे अन्य वाहन की टोल शुल्क को लेकर बूथ पर तैनात कर्मचारी से बहस होने लगी। इस दौरान सांसद की कार उसके पीछे फंसी रही और लगातार सायरन बजाती रही। टोल मैनेजर को बुलाने को कहा तो- कर्मी बोला- ऑफिस में जाकर मिलो काफी देर फंसे रहने के बाद सांसद ने अपने सुरक्षा कर्मी को टोल बूथ पर भेजा। लेकिन सांसद के कार में होने की जानकारी देने के बावजूद बूथ पर तैनात कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी
से भी बदसलूकी शुरू कर दी। इस पर टोल मैनेजर को बुलाने का आग्रह किया गया। कर्मचारी ने कहा कि वह यहां पर नहीं आएंगे, आपको परेशानी है तो उनके ऑफिस में जाकर मिलो। इसको लेकर काफी नोंकझोंक हुई। जाम खुलने के बाद ही वे यहां से रवाना हुईं। सांसद बोलीं- करूंगी शिकायत सांसद रुचि वीरा का कहना है कि वे इसके खिलाफ सोमवार को एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्री से शिकायत करेंगी। वहीं टोल प्रबंधन ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं टोल प्रबंधन ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
  • सांसद बोलीं- करूंगी शिकायत सांसद रुचि वीरा का कहना है कि वे इसके खिलाफ सोमवार को एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्री से शिकायत करेंगी।
  • जाम खुलने के बाद ही वे यहां से रवाना हुईं।