Homeउत्तर प्रदेशCISCE ISC, ICSE Result 2025 : 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी,...

CISCE ISC, ICSE Result 2025 : 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Date:

TN9 लखनऊ: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने जारी किया कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) का रिजल्ट। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले सभी छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइटों results.cisce.org, cisce.org और DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीआईएससीई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों में लड़किया लड़कियां एक बार से फिर से आगे रहीं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है। इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है। आईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10) 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं और एक शास्त्रीय भाषा थी। आईएससी परीक्षा (कक्षा 12) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं।

मुख्य कार्यकारी जोसफ इमैनुएल ने बुधवार को यह जानकारी दी। इमैनुएल ने कहा, ‘‘उम्मीदवार और पक्षकार सीआईएससीई वेबसाइट या बोर्ड के करियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।’’ कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं

-रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें

-कोर्स कोड को ICSE/ISC के रूप में चुनें

-अपना लॉगिन डिटेल सेव करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि

-आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

-भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...