Homeउत्तर प्रदेशपूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष माहिर अली जैदी के 2 बेटों पर, ग्रामीण...

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष माहिर अली जैदी के 2 बेटों पर, ग्रामीण से मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज

Date:

TN9 नवाबगंज : गांव यासीन नगर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष माहिर अली जैदी के दो बेटों पर एक ग्रामीण से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। यासीन नगर बस्ती निवासी तस्लीम का आरोप है कि रविवार रात बरखन रोड पर चांद व उसके भाई ने उसे घेर कर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।

जैसे-तैसे उसने जान बचाई। तस्लीम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। तस्लीम का आरोप है पिछले साल आरोपी चांद ने मोहल्ले के श्मशान स्थित शिव प्रतिमा खंडित कर उस पर अभद्र भाषा के साथ उसे फंसाने के लिए उसके नाम का पर्चा लगा दिया था । जिसका खुलासा होने के बाद से ही भाजपा नेता व उसके बेटे उससे रंजिश मानते हैं।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...