Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयचुप नहीं बैठेगा पाकिस्तान… भारत के एक्शन पर शरद पवार का बयान

चुप नहीं बैठेगा पाकिस्तान… भारत के एक्शन पर शरद पवार का बयान

Date:

TN9 जम्मू-कश्मीर: के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी जवाब में एयरस्पेस बंद करने समेत कई फैसले लिए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता शरद पवार ने कहा है कि “मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान शांत बैठेगा।”

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद पवार ने केंद्र सरकार से कहा कि “कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक विचार करके ही लिया जाना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा।”

शरद पवार का बयान

पवार ने कहा, “आज हम कुछ फैसले ले सकते हैं, लेकिन कल पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान चुप रहेगा। यूरोप जाने वाली लगभग सभी उड़ानें पाकिस्तान के ऊपर से होकर जाती हैं। अगर पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया तो हवाई यात्रा काफी महंगी हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “सरकार कहती है कि कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि सुरक्षा में भारी चूक हुई है।”

पाकिस्तान ने भी लिया एक्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है, अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कह दिया है। वहीं पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद करने और शिमला समझौते को रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया है।

साल 2019 के फरवरी महीने में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 44 सैनिक शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। यह हमला एक आत्मघाती विस्फोट के जरिए किया गया था, जिसमें कई गाड़ियाँ नष्ट हो गई थीं। इसके जवाब में भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने जम्मू के राजौरी सेक्टर में जवाबी हमला किया, जिसमें भारत ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş