HomeNationalपहलगाम आतंकी हमले में 27 निर्दोष की मौत के बाद देहरादून में...

पहलगाम आतंकी हमले में 27 निर्दोष की मौत के बाद देहरादून में भी अलर्ट, पाकिस्तान में रची गई साजिश

Date:

TN9 देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यहां में भी अलर्ट कर जारी किया गया है और पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने यहां बताया कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर देहरादून जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और जिले की सीमाओं व आंतरिक मार्गों सहित सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है । देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह तथा अन्य अधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर जांच का जायजा लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकासनगर और ऋषिकेश द्वारा भी अपने—अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग का जायजा लिया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार दोपहर को पहलगाम के ऊपरी क्षेत्र बैसरन में स्थित घास के मैदानों और घने जंगलों में आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...