HomeNationalरुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के 2 मई...

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के 2 मई को खुलेंगे कपाट

Date:

TN9 रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना से तिथि तय हुई। वहीं दो मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मंदिर के कपाट खुलेंगे।

सोमवार को बैसाखी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। दो मई को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से द्वितीय केदार मद्महेश्वर की पूजा शुरू हुई। आचार्यगणों की ओर से कपाट खुलने की तिथि के लिए पंचांग गणना की। कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित करने के बाद दोपहर को मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को पुष्परथ पर विराजमान किया जाएगा।

दूसरी तरफ तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि दो मई तय की जाएगी।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...