HomeNationalउत्तराखंड: पुलिस और एसटीएफ की टीम की कार्रवाई, 1 करोड़ रुपये का...

उत्तराखंड: पुलिस और एसटीएफ की टीम की कार्रवाई, 1 करोड़ रुपये का गांजा किया बरामद

Date:

TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने कंटेनर में से 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक कंटेनर चालक गांजे को झारखंड से लेकर आ रहा था।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यह मामला किच्छा के पुलभट्टा का है। यहां पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशे की बड़ी खेप को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक कंटेनर में से 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, इस नशीले पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक की पहचान राजू निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। कंटेनर चालक गांजे को झारखंड से बाजपुर तक पहुंचाने के लिए जा रहा था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक है। इसके अतिरिक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...