TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: पुलिस और एसटीएफ की टीम की कार्रवाई, 1 करोड़ रुपये का गांजा किया बरामद

मुख्य समाचार: TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
यहां पुलिस ने कंटेनर में से 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने कंटेनर में से 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक कंटेनर चालक गांजे को झारखंड से लेकर आ रहा था। प्राप्त सूचना के मुताबिक यह मामला किच्छा के पुलभट्टा का है। यहां पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशे की बड़ी
खेप को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक कंटेनर में से 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, इस नशीले पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक की पहचान राजू निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान
जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। कंटेनर चालक गांजे को झारखंड से बाजपुर तक पहुंचाने के लिए जा रहा था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक है। इसके अतिरिक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अतिरिक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
  • एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक है।
  • कंटेनर चालक गांजे को झारखंड से बाजपुर तक पहुंचाने के लिए जा रहा था।