HomeNationalहरिद्वार: महिला पटवारी का सहायक किसान से 4500 रुपए की रिश्वत लेते...

हरिद्वार: महिला पटवारी का सहायक किसान से 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

TN9 देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस के सतर्कता अधिष्ठान ने पिछले चौबीस घंटे में एक महिला पटवारी की शह पर उसके निजी सहायक को एक किसान से 4500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने गुरुवार को बताया कि जनपद हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर 1064 पर रिश्वत मांगे जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने खैरवाल शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लाट क्रय किया था। जिसके दाखिल खारिज कराने के संबंध में उक्त पटवारी द्वारा वर्ष 2023 से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था। तत्पश्चात, बुधवार को महिला पटवारी द्वारा सहायक के तौर पर रखे गए प्राइवेट व्यक्ति अनुज कुमार के माध्यम से शिकायतकर्ता से उक्त कार्य की एवज में रिश्वत की धनराशि की मांग की गई।

एसपी ने बताया कि उक्त शिकायत पर विजिलेंस के सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुधवार को ही तहसील हरिद्वार परिसर से महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा सहायक के तौर पर रखे गए प्राइवेट व्यक्ति अनुज कुमार को 4500 रु रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि निदेशक विजिलेंस डॉ.वी.मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Latest stories

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...