Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalऋषिकेश: पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से राज्य पुलिस...

ऋषिकेश: पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से राज्य पुलिस आरक्षी की मौत

Date:

TN9 नई टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास मंगलवार को पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आए राज्य पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने यहां बताया कि पुलिस लाइन देहरादून के अश्वारोही दल में तैनात तनुज सिंह रावत पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग के लिए रवाना किया गया। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में उन्होंने दम तोड़ दिया।

रावत ने बताया कि रावत चमोली जिले के ग्राम पलेठी के निवासी थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना देहरादून पुलिस और उनके परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş