Friday, August 8, 2025
HomeNationalउत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब बोले- गरीब मुसलमानों को मिलेगा हक

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब बोले- गरीब मुसलमानों को मिलेगा हक

Date:

TN9 उत्तराखंड: वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक से गरीब मुसलमानों को उनका हक मिलेगा। अधिनियम में बदालव से उनके अच्छे दिन आएंगे। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करना है, वक्फ अधिनियम 1995 मुसलमानों की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन को नियंत्रित करता है। केंद्र सरकार गरीब मुसलमानों के हक में अधिनियम में बदलाव करने जा रही हैं।

प्रदेश में 5388 वक्फ संपत्तियां हैं। इसमें सबसे अधिक 1930 संपत्तियां हरिद्वार जिले में है। जबकि 1721 वक्फ संपत्तियां देहरादून जिले में है। इसके अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ आदि जिलों में भी वक्फ संपत्तियां हैं।औकाफ, कब्रिस्तान, मस्जिद, दरगाह और मजार, मदरसा, मकबरा, ईदगाह, कृषि भूमि, इमामबाडा और करबला, तकिया, मुसाफिर खाना, स्कूल, हुजरा, मकान, दुकान आदि शामिल हैं। वहीं, करोड़ों की वक्फ संपत्तियों पर कुछ लोग कब्जा जमाए हैं।

 

Latest stories

बारिश के पानी से सितारगंज में बाढ़ जैसे हालात

सितारगंज। लगातार बारिश ने सितारगंज क्षेत्र के अरविंद नगर...

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

रुद्रपुर। जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में मरीजों और बुजुर्गों...

जब तक मेरी मर्जी नहीं, जीतना तुम्हारे बस की बात नहीं: ममता बनर्जी की बीजेपी को चुनौती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख...