HomeNationalनैनीताल: धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर, पर्यटकों से ठगी करने वाले आरोपी...

नैनीताल: धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर, पर्यटकों से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Date:

TN9 नैनीताल: उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने सरोवर नगरी स्थित धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से ठगी करने वाले आरोपी को मंगलवार को उप्र से राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल स्थित लाला परमानंद दुर्गा साह धर्मशाला के पदाधिकारियों को कुछ समय से धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को ठगने की शिकायत मिल रही थी। धर्मशाला पदाधिकारियों की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी इंसाफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्द्धन, जिला मथुरा, उप्र को उप्र-राजस्थान सीमा से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को नैनीताल अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...