HomeNationalहल्द्वानी: पुलिस ने काठगोदाम में हुई चोरी का किया खुलासा, गौला नदी...

हल्द्वानी: पुलिस ने काठगोदाम में हुई चोरी का किया खुलासा, गौला नदी के पास गड्ढा में छिपाकर रखे थे गहने… पुलिस ने तीनों को दबोचा

Date:

TN9 नैनीतालः उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने काठगोदाम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम के देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर निवासी अजीम खान विगत छह मार्च को अपने परिवार के साथ बरेली गया हुआ था। तीन दिन बाद जब वह आठ मार्च को घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने लापता थे। पीड़ित परिवार की ओर से तत्काल काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी गई। उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सर्वप्रथम आसपास के 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को देवला तल्ला कुंवरपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र थापा उर्फ राहुल थापा निवासी करायल फूलचौड़, हल्द्वानी, उज्ज्वल सिंह परगाईं निवासी जीतपुर नेगी, प्रेम विहार, हल्द्वानी और संदीप कुमार निवासी कृष्णा फार्म हाउस, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी का शतप्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले घर की रेकी की और अगले दिन सात मार्च को रात को घर पर हाथ साफ कर लिया। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात गौला नदी के पास गड्ढा में छिपाकर रखा था। वहीं, गुरुवार को आरोपी माल को लेने आए थे। इस दौरान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...