HomeNationalऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े...

ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप, लोगों ने किया थाने का घेराव

Date:

TN9 ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप का लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। वहीं, गुस्साए लोग देहरादून हाईवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में आकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

दरअसल, भाजपा महिला नेत्री लक्ष्मी गुरुंग द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में छह लोगों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए गए। इस तहरीर के आधार पर रायवाला पुलिस ने ऋषिकेश मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र मास्टर, हिमांशु पंवार, लालमणि रतूड़ी,सीताराम रणाकोटी, बॉबी रांगड़ व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बात से नाराज लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया।

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। समाजसेवी सुधीर राय ने कहा जान बूझकर लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा पुलिस जब तक झूठा मुकदमा वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास की पुलिस को भी बुला लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहरादून अमित कंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच करने व किसी के साथ भी गलत न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...