TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप, लोगों ने किया थाने का घेराव

मुख्य समाचार: TN9 ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप का लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया।
वहीं, गुस्साए लोग देहरादून हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप का लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। वहीं, गुस्साए लोग देहरादून हाईवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में आकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया। दरअसल, भाजपा महिला नेत्री लक्ष्मी गुरुंग द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस को दी
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गई तहरीर में छह लोगों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए गए। इस तहरीर के आधार पर रायवाला पुलिस ने ऋषिकेश मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र मास्टर, हिमांशु पंवार, लालमणि रतूड़ी,सीताराम रणाकोटी, बॉबी रांगड़ व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बात से नाराज लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया। कांग्रेस
नेता जयेन्द्र रमोला, सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। समाजसेवी सुधीर राय ने कहा जान बूझकर लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा पुलिस जब तक झूठा
मुकदमा वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास की पुलिस को भी बुला लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहरादून अमित कंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच करने व किसी के साथ भी गलत न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जिसके बाद लोग शांत हुए।
  • उन्होंने लोगों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच करने व किसी के साथ भी गलत न होने का आश्वासन दिया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहरादून अमित कंडारी भी मौके पर पहुंचे।