HomeNationalनैनीतालः कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दिल्ली के दंपति की दर्दनाक...

नैनीतालः कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दिल्ली के दंपति की दर्दनाक मौत, एक ही पल में रूक गई सांसे

Date:

TN9 नैनीतालः उत्तराखंड के कालाढूंगी में शनिवार देर रात को भीषण सड़क दुर्घटना में दिल्ली के दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के झिलमिल कालोनी निवासी मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल के साथ बीती शनिवार को देर रात के समय कालाढूंगी स्थित अपने घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाजपुर और कालाढूंगी के बीच गड़प्पू के पास उनकी कार का टायर यकायक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वहीं, इस हादसे में दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में बुरी तरह से फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों की मौत चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया था। इसके अतिरिक्त पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...