Thursday, October 23, 2025
HomeLocalउधम सिंह नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए होंगे रवाना

उधम सिंह नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए होंगे रवाना

Date:

रुद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि 30 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होने वाली कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली” ऐतिहासिक बनेगी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर सहित पूरे जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए देहरादून कूच करेंगे।

मीडिया से बातचीत में गावा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड, देहरादून में जुटेंगे, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी प्रदीप सिंह, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रैली को संबोधित करेंगे।

गावा ने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जन आक्रोश का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। रुद्रपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के देहरादून पहुंचने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गावा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक सफल बनाएं।

Latest stories

किच्छा: बछिया के साथ दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

उत्तराखंड के किच्छा में एक चौंकाने वाला मामला सामने...

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव...

स्वदेशी दीपावली मेले से बढ़ी रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा की लोकप्रियता

रुद्रपुर, उत्तराखंड का एक औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र, इस...

सावधान: मिठास के पीछे छिपा खतरा, क्या धीमा जहर तो नहीं खा रहे आप?

रुद्रपुर। दीपावली जैसे त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो...