HomeNational'मैं मर्यादा से बाहर चला गया', अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से...

‘मैं मर्यादा से बाहर चला गया’, अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, दोबारा ऐसा न करने का वादा

Date:

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में आ गए जब उनकी आने वाली फिल्म ‘फुले’ को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई। मामला तब और गंभीर हो गया जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने गुस्से में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया और उन्हें चारों ओर से आलोचना झेलनी पड़ी।

अब अनुराग कश्यप ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गुस्से में मर्यादा का उल्लंघन कर दिया और पूरे ब्राह्मण समाज को निशाना बना दिया, जो कि उनका मकसद नहीं था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मैं गुस्से में किसी एक व्यक्ति को जवाब देने के चक्कर में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा कह दिया। ये वही समाज है जिसके लोग मेरी ज़िंदगी का हिस्सा हैं, आज भी हैं और जिन्होंने मेरे जीवन में योगदान दिया है। मेरा परिवार, मेरे दोस्त और वे बुद्धिजीवी जिनकी मैं इज्ज़त करता हूं, मेरे शब्दों से आहत हुए हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

अनुराग ने आगे लिखा,
“मैं अपने उन सभी साथियों, दोस्तों, परिवार और समाज से माफी मांगता हूं। मैं अपनी भाषा और गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करूंगा। भविष्य में अगर किसी मुद्दे पर बात करनी होगी, तो सही शब्दों का चयन करूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ़ कर देंगे।”

गौरतलब है कि विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक सोशल मीडिया यूज़र ने उन्हें कमेंट करते हुए लिखा, “ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…” जिस पर अनुराग ने जवाब दिया, “ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा… कोई दिक्कत?” उनकी यह प्रतिक्रिया वायरल हो गई और ब्राह्मण संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसी विवाद के बाद अब अनुराग ने दोबारा सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...