Sunday, July 6, 2025
HomeLocalभारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने...

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि

Date:

किच्छा, 14 अप्रैल 2025 — भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किच्छा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सक्रिय सहभागिता निभाई और बाबा साहब के विचारों, योगदानों तथा उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

किच्छा नगर मंडल द्वारा एफसीआई गोदाम के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व विधायक शुक्ला एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और मिठाइयों का वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

वहीं, भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम दरऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी और संयोजक जितेंद्र कुमार गौतम के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजन समिति ने पूर्व विधायक का बैच लगाकर एवं बाबा साहब का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 105 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री फतेह चंद को शुक्ला ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जिससे बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश गया।

सभा को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महान अग्रदूत थे। उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब से जुड़ी पांच ऐतिहासिक स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये तीर्थस्थल भावी पीढ़ियों को बाबा साहब के विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं —

  1. महू (मध्य प्रदेश) – जन्मस्थान

  2. लंदन (यूके) – उच्च शिक्षा का केंद्र

  3. नागपुर (महाराष्ट्र) – बौद्ध दीक्षा स्थल

  4. मुंबई (राजगृह) – निवास स्थान

  5. दिल्ली (अलिपुर रोड) – महापरिनिर्वाण स्थल

राजेश शुक्ला ने जनसमूह से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, छात्र और महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, संदीप अरोरा, मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, इफ्तेखार मियां, गफ्फार खान, मुरारी लाल, दीपक मिश्रा, नितिन चरन, मुकेश कोली, श्याम बिष्ट, आरती दुबे, कविता मान, नीतू सिंह, धनीराम, विशाल गुप्ता, दिव्यांश लूथरा, संजीव कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार गौतम, वीरेंद्र यादव, महेंद्र पाल, अखिलेश यादव, पुरन भट्ट, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, विजय अरोड़ा, गुलशन कुमार, इश्तियाक खान, सुशील यादव, अमर खान, अमर सिंह, बिजेंद्र यादव, नंदलाल गौतम, धर्मेंद्र गौतम, बनवारी फौजी, बृजलाल, हारून मलिक, जोगेंद्र सिंह जिंदू, धीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक।

Latest stories