|
सच की खबर,
सबसे पहले |
TODAY NEWS 9D I G I T A L P A P E R
|
बुधवार
14 जून 2025 National Edition |
किच्छा, 14 अप्रैल 2025 — भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किच्छा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सक्रिय सहभागिता निभाई और बाबा साहब के विचारों, योगदानों तथा उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। किच्छा नगर मंडल द्वारा एफसीआई गोदाम के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व विधायक शुक्ला एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और मिठाइयों का वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। वहीं, भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम दरऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी और संयोजक जितेंद्र कुमार गौतम के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजन समिति ने पूर्व विधायक का बैच लगाकर एवं बाबा साहब का चित्र...
प्रशासन नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
ंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब से जुड़ी पांच ऐतिहासिक स्थलों को 'पंच तीर्थ' के रूप में विकसित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये तीर्थस्थल भावी पीढ़ियों को बाबा साहब के विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं — महू (मध्य प्रदेश) – जन्मस्थान लंदन (यूके) – उच्च शिक्षा का केंद्र नागपुर (महाराष्ट्र) – बौद्ध दीक्षा स्थल मुंबई (राजगृह) – निवास स्थान दिल्ली (अलिपुर रोड) – महापरिनिर्वाण स्थल राजेश शुक्ला ने जनसमूह से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, छात्र और महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, संदीप